{"_id":"2437fe39f631bf352e714e8dfae877a7","slug":"gossips-about-the-pwd-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी के लिए परिक्रमा में जुटे छोटे साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी के लिए परिक्रमा में जुटे छोटे साहब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Sep 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी की बड़ी मैम इसी महीने रिटायर होने वाली हैं। महकमे की सबसे बड़ी कुर्सी खाली हो रही है। इसलिए छोटे साहब सक्रिय हो गए हैं। स्वाभाविक दावेदार भी हैं। पर महकमे के वजीर को वे फूटी आंख नहीं सुहाते।
विज्ञापन
कई बार भरी सभा में वे छोटे साहब को हड़का चुके हैं। बरसों से जिस कुर्सी का इंतजार था वह किसी और की न हो जाए, यह सोचकर ही छोटे साहब की दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
छोटे साहब अब इस तिकड़म में जुटे हैं कि किसी तरह वजीर से सेटिंग हो जाए। खास लोगों ने उन्हें सलाह दी कि भई, परिक्रमा में जुट जाओ।
शायद मेहनत रंग ले आए। छोटे साहब इसमें जुट तो गए हैं लेकिन उन्हें इसमें कितनी कामयाबी मिलती है, यह तो महीने के आखिर तक ही पता चलेगा।
हो सकता है वजीर पसीज जाएं और पूरी हो जाए उनकी मनोकामना।