{"_id":"6044ce748ebc3ee97a1970b0","slug":"gorakhpur-panvel-express-will-run-from-time-to-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले समय से चलेगी गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले समय से चलेगी गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस
Sun, 07 Mar 2021 06:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Mar 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर से पनवेल के बीच चलने वाली गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की समयसारणी में बदलाव किया गया है। स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 9 मार्च को तथा पनवेल से 10 मार्च को बदले हुए समय से चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस (05065) गोरखपुर से सुबह 5.30 बजे चलकर दोपहर 1.40 बजे लखनऊ और वहीं पनवेल अगले दिन दोपहर 2.50 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (05066) पनवेल से दोपहर 3.50 बजे चलकर अगली दोपहर 3.35 बजे लखनऊ होते हुए रात 12.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव आनंद नगर, सिद्धार्थ नगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, झारखंडी, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, कानपुर, उरई, झांसी, विदिशा, हबीबगंज, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड व कल्याण में होगा।
स्पेशल ट्रेनें होली पर देंगी राहत
उत्तर रेलवे ने सीपीआरओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी। नई दिल्ली-बरौनी, बठिंडा-वाराणसी, लखनऊ-नांगलडैम, वाराणसी-कटरा, वाराणसी-नई दिल्ली, लखनऊ-निजामुद्दीन, लखनऊ-आनंदविहार, गोरखपुर-चंडीगढ़, बरौनी-अजमेर रूट पर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा।