फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gorakhpur Municipal Commissioner suspended after cm yogi order

सीएम योगी आदित्यनाथ की नाराजगी पड़ी भारी, गोरखपुर के नगर आयुक्त सस्पेंड

Fri, 26 Oct 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur Municipal Commissioner suspended after cm yogi order
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : डेमो

शासन ने गोरखपुर के नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया है। उन पर सड़क निर्माण समेत कई मामलों में वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त के खिलाफ  कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फिलहाल नगर आयुक्त का चार्ज गोरखपुर के जिलाधिकारी को सौंपा गया है।

विज्ञापन


नगर विकास विभाग के एक उच्चपदस्थ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी पिछले दिनों जब गोरखपुर गए थे तो उन्हें सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने वहां के डीएम से प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी थी। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही डीएम ने नगर विकास विभाग को रिपोर्ट भेजी, जिसमें सड़कों के निर्माण में अनियमितता के साथ ही मजदूरों के भुगतान में भी गड़बड़ी की बात कही थी। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारी ने बताया कि डीएम की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र था कि कई ऐसे कार्यों का भुगतान कर दिया गया, जो वास्तव में हुए ही नहीं हैं। मुख्यमंत्री भी शहर की बदहाल सड़कों और वहां व्याप्त गंदगी को लेकर कई बार नाराजगी जता चुके थे।


नगर आयुक्त को कड़ी चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। हालांकि नियुक्ति विभाग द्वारा जारी आदेश में वेतन न मिलने की वजह से सफाईकर्मियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को निलंबन का कारण बताया गया है। 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी प्रेमप्रकाश सिंह हाल में ही आईएएस हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed