{"_id":"6a95e8bbc48369c8ce0ce08b","slug":"gorakhdham-express-running-late-due-to-diversion-lucknow-news-c-13-lko1096-1899174-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डायवर्ट होने से लेट हो रही गोरखधाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डायवर्ट होने से लेट हो रही गोरखधाम एक्सप्रेस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नई दिल्ली तक जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस कुछ सप्ताह से लगातार देरी का सामना कर रही है। यह ट्रेन ऐशबाग स्टेशन पर एक से डेढ़ घंटे तक रोकी जा रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण ट्रेन को बादशाहनगर-ऐशबाग स्टेशन के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
रविवार को ट्रेन 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस रात 9:59 बजे ऐशबाग स्टेशन पहुंची थी। इसे ऐशबाग में केवल 10 मिनट के ठहराव के बाद बठिंडा के लिए रवाना होना था, लेकिन रेलवे ने इसे रोककर पीछे से आ रही कई अन्य ट्रेनों को आगे निकाल दिया। इनमें अधिक ठहराव वाली कैफियात एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस भी शामिल थीं। रक्षाबंधन पर्व के बाद वापसी कर रहे यात्री खड़ी ट्रेन में परेशान होते रहे। ट्रेन को रात 11:37 बजे रवाना किया जा सका। इस तरह यह 1:38 घंटा लेट हुई। इससे पहले 29 अगस्त को भी गोरखधाम एक्सप्रेस को ऐशबाग स्टेशन पर 28 मिनट रोका गया था। 28 अगस्त को भी इसे 25 मिनट तक रोका गया था। इसको लेकर कई यात्रियों ने रेलवे में शिकायत दर्ज कराई है। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम ने बताया कि ट्रेन अब उत्तर रेलवे के सेक्शन पर चल रही है, इस वजह से कुछ असुविधा है।