फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goons looted manager of private firm

बाइक सवार बदमाशों ने मैनेजर को असलहा दिखाकर तीन लाख लूटा

Sat, 20 Mar 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Goons looted manager of private firm
तालकटोरा में आलमनगर पुल के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर शुभम ट्रेडिंग कंपनी के मैनेजर श्रीपति मिश्रा से पिट्ठू बैग व सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन

बैग में 3 लाख रुपये होने की बात सामने आई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो बदमाश पीछा करते दिखे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, पारा के मायापुरम निवासी श्रीपति मिश्रा तालकटोरा के धनिया महरी पुल के पास पाल तिराहे पर शुभम ट्रेडिंग कंपनी में मैनेजर हैं।
विज्ञापन

यहां सीमेंट-सरिया का कारोबार होता है। इसके मालिक सपा नेता राजन त्रिवेदी हैं। शाम करीब 6 बजे श्रीपति मिश्रा दुकान से रुपये लेकर घर जा रहे थे।
आलमनगर पुल पर पीछे से हेलमेट लगाए बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और असलहा श्रीपति के सटा दिया। इसके बाद श्रीपति का बैग और सोने की चेन छीनकर भाग निकले।
पीड़ित ने मालिक व पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी पश्चिम के मुताबिक, बाइक सवार लुटेरों ने श्रीपति का दुकान के पास से ही पीछा शुरू किया था। बदमाशों का रूटमैप तैयार करने में जुट गई है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed