{"_id":"5fc4c1763b8e5850b87a74bb","slug":"goons-injured-in-an-police-encounter-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली व जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली व जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल
Mon, 30 Nov 2020 03:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Nov 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में एक सिपाही बदमाशों की गोली से घायल हुआ जबकि दो बदमाशों को भी गोली लगी है।
विज्ञापन
घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में रविवार आधी रात की है। सोमवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लूट मामले में पुलिस को बदमाशों की तलाश थी।
विज्ञापन
इसी बीच रविवार रात अचलनगर बाजार में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दो बाइक से पांच व्यक्ति आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास हुआ तो उन्होंने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी।
विज्ञापन
इसमें एक सिपाही विपुल मलिक घायल हो गया जबकि पुलिस फायरिंग में दो बदमाश रिंकल यादव व सर्वेश उर्फ रिंकू घायल हो गए। दो अन्य बदमाशों अजीत यादव व लालू यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। एक बदमाश फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो बाइक के अलावा कई तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
इन बदमाशों पर आजमगढ़ के अहिरौला तथा अंबेडकरनगर के जैतपुर थाने में मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाशों और सिपाही को जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। सभी की हालत सामान्य है। तीनो को पैर में गोली लगी।