एनकाउंटर से डरे बदमाश अब कोतवाली में गुजार रहे हैं रात, सांझ ढले आ जाते हैं पुलिस की शरण में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों के प्रति पुलिस की तेज होती कार्रवाई व आए दिन हो रही मुठभेड़ को देख घबराए बदमाश खुद ही पुलिस की शरण में आ गए हैं। हालत यह है कि ये अपराधी अपनी रात कोतवाली में ही गुजार रहे हैं। ताकि पुलिस को इत्मीनान हो जाए कि वे क्षेत्र में होने वाले अपराध में लिप्त नहीं हैं।
दरअसल इधर पुलिस आरपार के मूड में नजर आ रही है। एसपी आनंद कुलकर्णी हैं कि वे बदमाशों को बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। कहीं भी आपराधिक वारदात होने पर खुद ही मोर्चा संभाल लेते हैं।
यही वजह है कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ों में जहां एक शातिर अपराधी अपनी जान गंवा चुका है, वहीं कई बदमाश पुलिस की गोली से जख्मी हो चुके हैं। ताबड़तोड़ एनकाउंटर से अपराधी इस कदर घबरा गए हैं कि वे खुद ही पुलिस की शरण में पहुंच रहे हैं।
हाल ही के दिनों में लहरपुर कोतवाली में अपराधियों को रात गुजारते देखा गया। क्षेत्र पर निबौंरी निवासी रंजीत जिस पर करीब 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं, रमुआपुर निवासी रामू, श्यामू ,मूलचंद, निंबौरी निवासी श्रवण, बरेती जलालपुर निवासी अंकित, नेवादा निवासी झगड़ू, शफीक, छोटे, लवकुश आदि पर 6 -6 से अधिक मामले दर्ज हैं।
सांझ ढलते ही कोतवाली पहुंच जाते हैं बदमाश
ये सभी बदमाश इन दिनों सांझ ढलते ही लहरपुर कोतवाली पहुंच रहे हैं और कोतवाली परिसर में ही बिस्तर लगाकर सो रहे हैं। यहां पर रात्रि गुजारने के बाद ये सुबह होने पर ही घर जाते हैं। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ये अपराधी खुद ही कोतवाली पहुंच रहे हैं।
किसी को जबरन थाने में नहीं बिठाया गया
इस पर पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी जिले के तमाम थानों से ऐसी खबरें आ रही हैं, कि शातिर किस्म के अपराधी अपनी यह सत्यता दर्शाने के लिए कि वे अब अपराध नहीं कर रहे हैं, शाम के वक्त थाने व कोतवाली में आ जाते हैं। ये अपराधी अपनी मर्जी से कोतवाली पहुंच रहे हैं और रात थाना व कोतवाली में गुजार रहे हैं।