फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goods worth lakhs stolen from under-construction house

Lucknow News: निर्माणाधीन मकान से लाखों का सामान चोरी

Fri, 30 Jan 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 30 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from under-construction house
पकड़ा गया आरोपी।
लखनऊ। जानकीपुरम गार्डन स्थित निर्माणाधीन मकान में बृहस्पतिवार सुबह चोरी करके भाग रहे एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी दो लाख रुपये कीमत का सामान लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

जानकीपुरम गार्डन के गोड़ियन का पुरवा निवासी व व्यवसायी आदिल सिद्दीकी घर से कुछ दूरी पर दूसरा मकान बनवा रहे हैं। आदिल ने बताया कि कुछ समय से निर्माण बंद था। वहां वायरिंग के लिए बिजली के तारों के 45 बंडल, नल व गीजर, पुश्तैनी पीतल के बर्तन व अन्य जरूरत का सामान रखा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे घर की बाउंड्री फांदकर भाग रहे तीन चोरों का स्थानीय लोगों ने पीछा किया। लोगों ने एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। आदिल के अनुसार, भागे दोनों आरोपियों ने करीब दो लाख का सामान चोरी किया है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed