फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goods worth 7 lakh rupees stolen from resort under construction

Lucknow News: निर्माणाधीन रिसॉर्ट से सात लाख का सामान चोरी

Thu, 17 Sep 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Goods worth 7 lakh rupees stolen from resort under construction
लखनऊ। गोसाईंगंज के सुल्तानपुर रोड स्थित निर्माणाधीन अनाज्ञाय बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट से चोर सात लाख रुपये का बिजली का सामान चोरी कर ले गए। चार-पांच चोर बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर घुसे और गोदाम का ताला तोड़कर सामान ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। होटल मालिक ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देवरिया के सिधुआं चांदपुर निवासी कारोबारी मनीष गुप्ता पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास बैंक्वेट व रिसॉर्ट बनवा रहे हैं। उनके मुताबिक, नौ सितंबर रात करीब तीन बजे चोर गोदाम में घुसे। वहां रखा बिजली का सामान कार्टन और बोरियों में भरकर ले गए। घटना के समय सुरक्षा गार्ड सरोज कुमार ड्यूटी पर था, जबकि करीब 60 मजदूर परिसर में सो रहे थे। सुबह गार्ड ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। मनीष ने गार्ड की भूमिका पर भी संदेह जताया है। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed