{"_id":"65624836743c36a8c404b635","slug":"goods-burnt-in-fire-raebareli-news-c-101-1-slko1032-7242-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसडीओ के आवास में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसडीओ के आवास में लगी आग, सामान जला
Sun, 26 Nov 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन के एक उपखंड अधिकारी (एसडीओ) के इंदिरानगर स्थित आवास में शनिवार को आग लग गई। जानकारी होने पर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई लेकिन तब तक करीब तीन लाख रुपये का सामान जल गया।
डीह के एसडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव रायबरेली विकास प्राधिकरण के पीछे वीरपाल कोठी इंदिरानगर निवासी सौरभ श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहते हैं। शनिवार सुबह 10 बजे अमित कुमार कार्यालय चले गए। करीब 11 बजे कमरे से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मकान मालिक को बताया। उन्होंने पुलिस व दमकल केंद्रो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह कमरा खोलकर आग बुझाई गई लेकिन तक कंप्यूटर, लैपटॉप, एसी, रजाई, गद्दा, इन्वर्टर, बैटरी, कपड़े आदि जलकर राख हो गया। एसडीओ ने बताया कि आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।