{"_id":"29e4c8248926e4ac7d8639c4cbbd0855","slug":"good-news-from-lucknow-z00-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉयन हाउस में कुनबा बढ़ाएगा ‘आर्यन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉयन हाउस में कुनबा बढ़ाएगा ‘आर्यन’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 Sep 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा लॉयन सफारी के बब्बर शेरों की रवानगी से जू में सफेद बाघों का कुनबा बढ़ाने की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन
अप्रैल 2013 से दो लॉयन हाउस में रह रहे 6 एशियाई बब्बर शेरों के जाने के बाद अब जू प्रशासन ‘व्हाइट टाइगर फैमिली’ को आबाद करने की तैयारी में है।
प्लान तैयार हो चुका है। आला अधिकारियों की हरी झंडी मिलते ही कोरेनटाइन में रह रही सफेद बाघिन विशाखा को आर्यन के साथ उतारा जाएगा।
लखनऊ चिड़ियाघर में इस समय तीन सफेद बाघ हैं। एक नर सफेद बाघ ‘आर्यन’ के अलावा दो मादा सफेद बाघिन ‘सोना’ और ‘विशाखा’ हैं, लेकिन इनकी एक भी संतान चिड़ियाघर में नहीं है।
आर्यन और सोना को तो दर्शक देखते आ रहे हैं, लेकिन भिलाई से आने के बाद से ही युवा सफेद बाघिन ‘विशाखा’ कोरेनटाइन पीरियड बीतने के बाद भी दर्शकों के सामने नहीं लाई जा सकी है।
विज्ञापन
उधर, सोना की मां बनने की उम्र लगभग बीत चुकी है। 13 दिनों पहले आर्यन पिता तो बना है, लेकिन रॉयल बंगाल टाइगर ‘इप्शिता’ की संतान का।
ऐसे में सफेद बाघों का कुनबा खिलाने के लिए जू प्रशासन आर्यन के साथ विशाखा को लाने का प्लान कर रहा है। इसके लिए लॉयन हाउस में मामूली फेरबदल भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
नौ महीने बाद खुलकर दहाड़ा ‘प्रिंस’
जू का स्टार हाइब्रिड बब्बर शेर प्रिंस नौ महीने बाद बुधवार को दर्शकों के सामने खुलकर दहाड़ा। लंबे अरसे बाद दर्शकों ने जैसे ही ‘प्रिंस’ को देखा तो उसकी एक फोटो लेने को उतावले नजर आए। मालूम रहे कि इटावा लॉयन सफारी प्रोजेक्ट के 6 शेरों के चलते दिसंबर 2013 से बब्बर शेर ‘प्रिंस’ और मादा शेरनी ‘शिवांगी’ को पीछे के बाड़ों में शिफ्ट कर दिया गया था और सफारी के शेरों को प्रिंस के बाड़े में।
इसके चलते दर्शक प्रिंस व शिवांगी को यदाकदा ही देख पाते थे। अब प्रोजेक्ट के सभी 6 शेर कुंवरी, ग्रीष्मा, मनन, हीर, डीगो और मोजकब कुबेर के जाने के बाद जू प्रशासन ने इन्हें बलरामपुर लॉयन हाउस के सामने वाले बाड़े में शिफ्ट कर दिया।
सोना संग कभी आबाद नहीं हुआ आर्यन का कुनबा
आर्यन व सोना कभी स्टार व्हाइट टाइगर जोड़ी थी, लेकिन वे कभी कुनबा नहीं बढ़ा सके। जू प्रशासन ने कई बार प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। एक बार सोना का गर्भपात तक हो चुका। इसी के चलते चिकित्सकों ने 16 मई को आर्यन की नई साथी के रूप में रॉयल बंगाल टाइगर ‘इप्शिता’ को चुना और 30 अगस्त को ‘इप्शिता’ ने एक शावक को जन्म दिया।