{"_id":"68ddd27f3280e8873005c45095634949","slug":"good-news-for-state-employees-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रमोशन की नियमावली में होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रमोशन की नियमावली में होगा बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारियों की महा हड़ताल के बाद सरकार के साथ हुई बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
लिपिक संवर्ग की पदोन्नति में नौ वर्ष का प्रतिबंध हटाने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति में कंप्यूटर टंकण एवं डोएक प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त करने व फील्ड कर्मचारियों को मोटरसाइकिल भत्ता दिए जाने सहित कई मांगों पर जल्द ही सरकार शासनादेश जारी करेगी।
कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन की अध्यक्षता में बनी समिति ने गुरुवार को राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के नेताओं के साथ वार्ता की।
इस दौरान कोषागार कर्मचारियों को 15 दिन का अतिरिक्त वेतन देने के मुद्दे पर भी सहमति बन गई।
कैबिनेट भेजा जा रहा प्रस्ताव
बैठक में बताया गया कि लिपिकों की पदोन्नति नियमावली व मृतक आश्रित सेवा नियमावली में संशोधन के लिए प्रस्ताव कैबिनेट भेजा जा रहा है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद शीघ्र ही इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं चिकित्सा परिचर्चा नियमावली में भी सरकार संशोधन करेगी। शेष मांगों पर जनवरी में एक बार फिर वार्ता होगी।
वार्ता में प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार व विशेष सचिव वित्त अजय अग्रवाल के अलावा कर्मचारियों की ओर से अजय सिंह व हरि किशोर तिवारी, भूपेश अवस्थी, शिवबरन सिंह यादव, बजरंगबली यादव, सुरेश रावत, एसके पांडेय, अशोक कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन