{"_id":"da9466a809df9feeb5d23266776945d7","slug":"good-news-for-contract-workers-of-transport-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बर्खास्त' ड्राइवर-कंडक्टरों को मिलेगी त्योहारी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बर्खास्त' ड्राइवर-कंडक्टरों को मिलेगी त्योहारी!
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Tue, 22 Oct 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम हड़ताल के दौरान जिन ड्राइवर व कंडक्टर की संविदा खत्म कर दी थी उनको एक बार फिर सेवा करने का मौका प्रदान करने जा रहा है। यानी ऐसे ड्राइवर व कंडक्टर की संविदा बहाल होगी।
विज्ञापन
यह आश्वासन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम ने मंगलवार को कर्मचारी नेता वीपी मिश्रा एवं संविदा कर्मचारी प्रतिनिधियों को दिया।
मिश्रा ने प्रबंध निदेशक को अवगत कराया कि जुलाई में हड़ताल के दौरान 250 से अधिक ड्राइवर व कंडक्टर को मनमाने तरीके से सेवा से हटाकर उनकी संविदा को खत्म कर दिया गया था।
विज्ञापन
संगठन की काफी पैरवी पर जांच के बाद आधे ही ड्राइवर व कंडक्टर की संविदा बहाल हो सकी। मिश्रा ने नोएडा, इलाहाबाद एवं वाराणसी सहित कई क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधकों पर ऐसे ड्राइवर व कंडक्टर की संविदा बहाली में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक ने समस्या सुनने के बाद मिश्रा को आश्वासन दिया दीपावली से पहले ही ऐसे ड्राइवर व कंडक्टर की संविदा बहाल कर दी जाएगी।