{"_id":"624b11e7ea0ffc28985e4649","slug":"gonda-woman-soldier-slapped-girl-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा : महिला सिपाही ने बालिका को जड़ा थप्पड़, निलंबित, कलश यात्रा के दौरान गुलाल पड़ने पर भड़की थी सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा : महिला सिपाही ने बालिका को जड़ा थप्पड़, निलंबित, कलश यात्रा के दौरान गुलाल पड़ने पर भड़की थी सिपाही
Mon, 04 Apr 2022 09:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:12 PM IST
सार
बक्सरा आज्ञाराम गांव के पाठक पुरवा में रविवार शाम एक मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था। जिसमें चमदई नदी से जल लाने के लिए कलश यात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनकापुर (गोंडा) में कलश यात्रा के दौरान गुलाल पड़ने पर एक महिला सिपाही ने बालिका को थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सीओ की जांच रिपोर्ट पर आरोपी महिला सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बक्सरा आज्ञाराम गांव के पाठक पुरवा में रविवार शाम एक मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था। जिसमें चमदई नदी से जल लाने के लिए कलश यात्रा निकाली गई थी। इस कलश यात्रा में महिलाएं व बालिकाएं शामिल हुईं थीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
कलश यात्रा में गाजे-बाजे के साथ महिलाएं व बालिकाएं नाचते-गाते हुए गुलाल उड़ा रही थीं। तभी ड्यूटी में लगी महिला सिपाही पूनम रावत पर गुलाल पड़ गया। इससे नाराज होकर उसने बालिका अंजली शर्मा को थप्पड़ जड़ दिया था। ये बालिका मोतीगंज के ग्राम टेड़िया बेसहूपुर से अपने रिश्तेदार व समारोह के आयोजक छेदी शर्मा के घर कलश यात्रा में आई थी। महिला सिपाही द्वारा बालिका को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ मनकापुर संजय तलवार से जांच कराई। सीओ की जांच रिपोर्ट में महिला सिपाही पूनम रावत प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी सिपाही पूनम रावत को निलंबित कर दिया गया है। बताया कि रविवार देर शाम मनकापुर कोतवाल संजय कुमार गुप्ता व मोतीगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को बालिका के घर भेजा गया था। दोनों ने महिला सिपाही की अभद्रता के लिए बालिका से खेद प्रकट किया और मिठाई खिलाकर बालिका का उत्साहवर्धन किया।