{"_id":"683318dbcd110de29601b00e","slug":"gonda-there-was-a-stir-after-the-objectionable-video-of-the-bjp-district-president-went-viral-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: भाजपा जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, जिलाध्यक्ष बोले-महिला को चक्कर आ गया था, मैंने मदद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: भाजपा जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, जिलाध्यक्ष बोले-महिला को चक्कर आ गया था, मैंने मदद की
Sun, 25 May 2025 08:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 May 2025 08:54 PM IST
सार
गोंडा जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। हालांकि, भाजपा नेता ने सफाई देते हुए कहा कि महिला को चक्कर आ गया तो उन्होंने मदद की थी।
विज्ञापन
भाजपा नेता के वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले में एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। अपत्तिजनक वीडियो भाजपा कार्यालय का बताया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से रिकार्ड किए गए वीडियो में एक व्यक्ति कुर्ता पैजामा व गले में भगवा गमछा डाले भाजपा जिला कार्यालय की सीढ़ियों पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
कैमरे के रिकार्डिंग के अनुसार वीडियो 12 अप्रैल 2025 को शाम नौ बजकर 39 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया है। वायरल वीडियो के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने स्वीकार किया कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था, उन्होंने सिर्फ उसकी मदद की।
विज्ञापन
मामला बड़े रसूखसदार से संबधित होने के कारण कोई कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन दबी जुबान से कई तरह की बातें की जा रही है। पार्टी के पदाधिकारी भी इस हरकत की निंदा कर रहे हैं, और इससे पार्टी की छवि धूमिल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष से हुई शिकायत
जिले में वायरल आपत्तिजनक मामले में संबंधित पार्टी के एक बड़े नेता ने प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत करते हुए जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपना नाम गोपनीय रखते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। और पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी मजाक बनाकर ट्रोल किया जा रहा है।