फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda rail accident: missing passenger is being searched.

गोंडा रेल हादसा: बोगियों को हटाकर लापता यात्री की तलाश शुरू, नौ अफसरों के साथ कुल 70 कर्मचारी जुटे

Thu, 25 Jul 2024 04:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Jul 2024 04:12 PM IST
सार

गोंडा रेल हादसे में गायब हुए एक यात्री की तलाश शुरू हो चुकी है। लापता यात्री की तलाश के लिए अफसरों सहित कुल 70 लोगों की टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
Gonda rail accident: missing passenger is being searched.
लापता यात्री की तलाश की जा रही है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोतीगंज - झिलाही रेल खंड पर पिकौरा गांव के पास बीते 18 जुलाई को हुए गोंडा रेल हादसे में लापता यात्री की तलाश बृहस्पतिवार को रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने किया। पिकौरा गांव पहुंची टीम ने हादसे के बाद पलटी बोगियों को सीधा कराया। आशंका थी कहीं बोगियों के नीचे तो कोई शव नहीं दबा है। तलाश कर रही टीम को अभी कोई शव नहीं मिला है।

विज्ञापन


बीते दिनों तरबगंज थाना क्षेत्र के उमरापुर उदवतनगर निवासी रामा देवी ने फरियाद लगाई कि उसका बेटा रामधन भी चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पर सवार हुआ था लेकिन अभी तक वह घर नहीं पहुंचा, जबकि वही ट्रेन पिकौरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगस्त में होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, यहां से नोट कर लें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - साल दर साल यूपी में बढ़ रही तादाद...पांच साल पहले हुए सर्वे में मिले थे दस लाख बांग्लादेशी नागरिक


डीएम ने मामले में रेलवे के अधिकारियों को कार्रवाई करने और लापता यात्री का पता करने की सिफारिश की। डीआरएम आदित्य कुमार के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) राजीव उपाध्याय ने लापता यात्री की तलाश के लिए संयुक्त टीम बनाई थी, जो सुबह से ही मौके पर छानबीन कर रही है।

लापता यात्री की तलाश के लिए नौ अधिकारियों के साथ-साथ टीम में कुल 70 अफसरों और कर्मचारी लगे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी के सदर के साथ पांच कर्मचारी व अधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीगंज पुलिस फोर्स के साथ रहे। इसके साथ ही एनडीआरएफ लखनऊ के दस स्टाफ के साथ सुपरवाइजर, एसडीआरएफ लखनऊ के दस स्टाफ के साथ अधिकारी, सहायक मंडल इंजीनियर पूर्वी गोंडा के दस स्टाफ व सुपरवाइजर, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ गोंडा के दस स्टाफ तथा दो अधिकारी, मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक चार स्टाफ के साथ अधिकारी को टीम में शामिल हैं। कर्मचारी संसाधनों से लैस होकर छानबीन कर रहे हैं। सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल राजीव उपाध्याय ने बताया कि खोजबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed