फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda News: A panel of three doctors did the post-mortem of the body again, the youth was surrounded in the fa

Gonda News : तीन डॉक्टरों के पैनल ने दोबारा किया शव का पोस्टमार्टम, युवक को मेले में घेरकर चाकुओं से गोदा था

Mon, 27 Nov 2023 09:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 Nov 2023 09:10 AM IST
सार

शुक्रवार की रात चिवरहा में चल रहे राम विवाह महोत्सव देखने गए अमदही निवासी जगदेव विश्वकर्मा (25) को कुछ लोगो ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। जगदेव को घायल अवस्था में राजकीय मेडिकल कऍलेज गोंडा ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Gonda News: A panel of three doctors did the post-mortem of the body again, the youth was surrounded in the fa
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोंडा जिले में थाना तरबगंज क्षेत्र के अमदही क्षेत्र के चिवरहा में राम विवाह देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। तीन डॉक्टरों के पैनल ने रविवार की रात वीडियोग्राफी के बीच शव का दोबारा परीक्षण किया। जबकि इससे पहले शनिवार की रात मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। रात 12 बजे मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन शांत हुए।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात चिवरहा में चल रहे राम विवाह महोत्सव देखने गए अमदही निवासी जगदेव विश्वकर्मा (25) को कुछ लोगो ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। जगदेव को घायल अवस्था में राजकीय मेडिकल कऍलेज गोंडा ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले के दौरान मृतक के गांव का रहने वाला मोहन भी बचाने के दौरान जख्मी हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आनन-फानन में मृतक के मामा के बेटे राजेंद्र शर्मा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ तरबगंज थाने में देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


सुबह मृतक के पिता शिवदयाल ने थाने में तहरीर देते हुए चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में ताराडीह निवासी तीन भाइयों राजू, राजन व राकेश के खिलाफ नामजद तहरीर दी, आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने धारा नहीं बदली। देर शाम शव पोस्टमार्टम हाउस से अमदही बाजार पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनल में पुराने डॉक्टर का किया विरोध
युवक की हत्या के बाद परिजनों की मांग पर रविवार दोपहर दोबारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन इसी बीच परिजनों ने पहले वाले डॉक्टर को पैनल से हटाने के लिए विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद सीएमओ ने नया पैनल गठित किया। जिला मजिस्ट्रेट नेहा शर्मा के आदेश पर देर रात पोस्टमार्टम कराया गया।

हल्की धारा लगाने पर गुस्साए परिजन
चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पहले धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया तो परिजन नाराज हो गए। वह आरोपियों पर हत्या की धारा लगाने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने उसे बदलकर गैर इरादतन हत्या की धारा 304 लगाने का आश्वासन दिया और पोस्टमार्टम में कंटीले तार व रक्तस्राव का हवाला दिया। जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। परिजन चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की।

सीने व पेट पर चाकू के चार के पांच घाव के निशान मिले
मृतक जगदेव के पिता शिवदयाल ने बताया कि उसके बेटे के शरीर पर आरोपियों ने चाकू से चार से पांच वार कर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसमें सीने पर एक व कंधे के नीचे दो घाव हैं। जबकि कमर के पास पेट के निचले हिस्से पर एक गहरा घाव है। घटना के बाद उसे सीएचसी से पहले अमदही बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि पेट के निचले हिस्से में गहरा घाव होने से ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी, जिसके चलते अस्पताल स्टाफ ने पुलिस के कहने पर टांका लगा दिया था।

बुजुर्ग पिता का सहारा था जगदेव
मृतक के पिता शिव दयाल ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। दो बड़े बेटे नानबाबू व बृजेश की शादी हो चुकी है। नौकरी पेशे के चक्कर में परिवार के साथ नासिक में रहते हैँ। छोटा बेटा अर्जुन भी बड़े भाइयों के साथ नासिक में रहता था, जो घटना के बाद गांव आया है। मृतक का तीसरा बेटा जगदेव ही घर पर था, जो कि देखभाल करता था व मजदूरी कर खाने का इंतजाम करता था। उसकी मौत से वह पूरी तरह से टूट चुके हैं, अब प्रशासन से न्याय की उम्मीद थी, लेकिन स्थानीय पुलिस आंख मिचौली कर रही है।


आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें
अमदही कस्बे में शव वाहन के सामने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को देर रात पहुंचकर शांत कराया गया। शव को दोबारा परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज मामले में समुचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
- संजय तलवार, सीओ, तरबगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed