फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Game played to grab two acres of land in Gonda, fake documents prepared, FIR ordered.

Gonda: गोंडा में दो एकड़ जमीन हड़पने के लिए हुआ खेल, तैयार किए गए फर्जी दस्तावेज, एफआईआर के आदेश

Sun, 17 Nov 2024 09:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Nov 2024 09:41 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने मामले की जांच करवाई और एपी ने सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमें का निर्देश दिया है। अपर जिलाधिकारी की जांच में बैनामा कराने वाली महिला नहीं मिली। नाम पता सब फर्जी पाया गया।

विज्ञापन
Gonda: Game played to grab two acres of land in Gonda, fake documents prepared, FIR ordered.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गांव में करीब दो एकड़ जमीन को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। भिटौरा गांव की मनीषा सिंह की शिकायत पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार से जांच कराई। जांच में भी जालसाजी की पुष्टि हुई। क्रेता का नाम-पता सब फर्जी पाया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मुकदमे दर्ज कराने की गुहार लगाई। एसपी ने सीओ सिटी सौरभ वर्मा से गोपनीय जांच कराई। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने मनकापुर कोतवाली को एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


भिटौरा गांव में एक भूखंड की खरीद फरोख्त में बड़े पैमाने पर खेल हुआ है। मनीषा सिंह ने बताया कि साल 2012 में जिस जमीन का बैनामा उन्होंने तेलियनपुरवा मनकापुर निवासी बिट्टन देवी से लिया था। उसी जमीन का नगरपालिका परिषद गाेंडा के 51, जवाहरनगर की निवासी मिथलेश रस्तोगी व मनकापुर की कांती देवी ने बैनामा करा लिया। बताया कि शिकायत पर जांच हुई तो 12 सालों से लगातार मिथलेश पते पर रहती नहीं मिलीं। खोजबीन के बाद भी जांच में पाया गया कि यह नाम-पता फर्जी है। यहां तक किसी भी नोटिस में वह आज तक हाजिर तक नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर एडीएम ने जांच में बयान के लिए क्रेता मिथलेश रस्तोगी व कांती सिंह, विक्रेता बिट्टन देवी, गवाह सहदेव यादव व चिंतामणि को नोटिस दी गई। एडीएम ने रिपोर्ट में साफ किया कि नोटिस के बाद कोई जवाब देने नहीं आया। मामले को सिविल न्यायालय में होने की रिपोर्ट भेजी और स्पष्ट किया कि वाद दायर करने के बाद मिथलेश पैरवी नहीं करतीं हैं। एडीएम की रिपोर्ट के बाद शिकायतकर्ता ने एसपी से एफआईआर की गुहार लगाई है। पुलिस कप्तान ने 14 नवंबर को एफआईआर दर्ज आदेश दिया। आदेश की प्रति मनकापुर कोतवाली पहुंच चुकी है। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed