फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Four buried under soil collapse during excavation near Mazar, three died a painful death, one seriously

गोंडा: मजार के पास हो रही खोदाई में मिट्टी ढहने से चार दबे, तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Thu, 22 May 2025 08:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 22 May 2025 08:55 AM IST
सार

soil collapse in Gonda: गोंडा में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां मजार के पास हो रही मिट्टी की खोदाई में मिट्टी का टीला धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Gonda: Four buried under soil collapse during excavation near Mazar, three died a painful death, one seriously
गोंडा में इसी जगह हुए हादसे में तीन की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के गोंडा जिले के छपिया के पिपरा माहिम गांव में बुधवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है। गांव में स्थित मजार को भव्य बनाने के लिए हो रही खोदाई के कारण मिट्टी ढहने से चार लोग दब गए। इसमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक को रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पिपरा माहिमगांव में स्थित मासूम-ए-मिल्लत की मजार को भव्य बनाने के लिए जेसीबी से दोनों साइड में रात में खोदाई की जा रही थी। वहां पर गांव के लोग मौजूद थे। तभी एकाएक मिट्टी के ढहने से किनारे पर मौजूद  फरजान राजा, शकील मोहम्मद, फ़क़ीर मोहम्मद व अशद उस मिट्टी के ढेर में दब गए। जिससे अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से दबे लोगों को बाहर निकाला गया। ग्रामीण उन्हें लेकर बलरामपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाहनगर ले गए।चिकित्सकों ने 38 वर्षीय फरजान की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। जबकि शकील मोहमद 50 वर्ष निवासी पिपरामहिम, अशद 14 वर्ष निवासी पिपरामहिम व फ़क़ीर मोहम्मद 20 वर्ष निवासी रजवापुर थाना मनकापुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात हादसे की जानकारी पुलिस को मिली। एसओ छपिया संजीव वर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस लगाई गई है। अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed