{"_id":"5ca49f20bdec22140c42c5aa","slug":"gonda-dead-bodies-of-two-friends-found-to-be-hang-on-guava-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: अमरूद के पेड़ से लटकती मिली दो दोस्तों की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: अमरूद के पेड़ से लटकती मिली दो दोस्तों की लाश, हत्या की आशंका
Wed, 03 Apr 2019 05:25 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 03 Apr 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
अमरूद के पेड़ से लटकती लाशें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को दो दोस्तों के शव अमरूद के पेड़ से लटकते मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक पूरण सिंह (19) पुत्र निगम सिंह और सुरेंद्र सिंह (20 ) पुत्र रणवीर सिंह बड़सड़ा गांव के निवासी हैं। इन दोनों की लाश गांव में ही एक अमरुद के बाग में रस्सी से लटकती हुई मिली है। बताया गया है कि दोनों मंगलवार के दिन गांव में हरी चरण बाबा के स्थान पर हो रहे यज्ञ में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।
देर रात तक जब वे घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोज बीन शुरु की। लोगों ने बुधवार की सुबह दोनों दोस्तों के शव लटकता हुए देखे तो इसकी जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के शरीर पर कही भी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
बताते हैं कि दोनों पक्के दोस्त थे, कहीं भी जाते थे तो साथ में ही जाते थे। उनकी मौत की खबर से गांव और घर में मातम छा गया।