फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Case filed against Babu for cheating him of Rs 12 lakh in the name of job

UP News: नौकरी के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी में बाबू पर मुकदमा दर्ज, स्कूल में चार कमरे बनवाने का हुआ था सौदा

Thu, 02 Oct 2025 12:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Oct 2025 12:14 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत बाबू अनुपम पांडे ने नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए 4 दिसंबर 2018 से 10 फरवरी 2020 तक कई किश्तों में लिया है। इन रुपयों के बदले विद्यालय में चार कमरा बनवाने का सौदा हुआ था।

विज्ञापन
Gonda: Case filed against Babu for cheating him of Rs 12 lakh in the name of job
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली नगर में बेसिक शिक्षा के लेखा एवं वित्त अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक अनुपम पांडेय पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पूरे तिलक गांव के रहने वाले रामगोपाल वर्मा ने आरोप लगाया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत बाबू अनुपम पांडे ने नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए 4 दिसंबर 2018 से 10 फरवरी 2020 तक कई किश्तों में लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप हमारे रिश्तेदार के विद्यालय में चार कमरा बनवा देंगे तो आपको शिक्षक पद की नौकरी मिल जाएगी। यह भी आरोप लगाया कि अनुपम पांडेय ने बताया कि एडेड विद्यालय का चार्ज मेरे पास है। जिसमें 28 स्कूल है, सभी प्रबंधक हमारे परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी लगने के लिए जुलाई 2020 का अंतिम समय दिया था। बताए हुए समयानुसार नौकरी न लगने पर मैं कई बार उनके घर गया तो मुझे धमकाकर भगा दिया। अब इस मामले में कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed