फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Accountant beaten up when he came to investigate illegal mining.

Gonda: अवैध खनन की जांच करने पहुंचे लेखपाल को पीटा, फाड़े अभिलेख, नदी में डुबोकर मारने की दी धमकी

Mon, 30 Dec 2024 07:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Dec 2024 07:49 AM IST
सार

गोंडा जिले में अवैध खनन की जांच करने पहुंचे लेखपाल को पीटा और उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gonda: Accountant beaten up when he came to investigate illegal mining.
लेखपाल मान बहादुर वर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले की कोतवाली देहात के चांदपुर गांव में रविवार की शाम को अवैध खनन की जांच करने पहुंचे लेखपाल की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। खनन करने वालों ने मोबाइल छीनने के साथ ही सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन


चांदपुर के लेखपाल मान बहादुर वर्मा ने दी गई तहरीर में कहा कि रविवार को वह अंदूपुर गांव में एक शिकायत के निस्तारण के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय चांदपुर गांव में अवैध मिट्टी खनन की जानकारी मिली। इस पर वह राजस्व निरीक्षक ईश्वर शरन तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर राजस्व निरीक्षक लोडर की तलाश में एक ओर निकल गए, जबकि लेखपाल दूसरी साइड पर पहुंचे। लेखपाल ने जब जांच शुरू की तो खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्राली लेकर जाने लगे।
विज्ञापन




यही नहीं खनन करने वाले कटहा माफी गांव के कुछ लोग लेखपाल से भिड़ गए। आरोप है कि पहले तो लेखपाल को गाली दी। इसके बाद जैकेट का कालर पकड़कर धक्का दे दिया। कहा कि यहां से जाओ नहीं तो नदी में डुबोकर मार देंगे। इसके बाद लेखपाल ने जब मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो उसकी मोबाइल छीन ली। उसके साथ मारपीट भी की। साथ ही सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। इसके बाद भाग निकले। इसी बीच दूसरी ओर से मौके पर पहुंचे कानूनगो को लेखपाल ने आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीओ सिटी आनंद राय का कहना है कि पूरा मामला जानकारी में है। पुलिस मौके पर है। जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed