{"_id":"6a35406cf1f4b21fa002b644","slug":"gomtinagar-railway-station-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1790291-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फर्जी टिकटों पर पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे दो गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फर्जी टिकटों पर पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे दो गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
फर्जी टिकट पर पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे दो गिरफ्तार, दो फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोमतीनगर स्टेशन पर आरपीएफ व सीआईबी की कार्रवाई
मुंबई में बना था तत्काल कोटे का काउंटर टिकट, लखनऊ में करवाया प्रिंट
लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने फर्जी टिकटों पर यात्रा कर रहे दो मुसाफिर पकड़े। जबकि दो दलाल फरार हो गए। उनके पास से मुंबई में तत्काल कोटे से बने काउंटर टिकट मिले, जिसे व्हाट्सएप के जरिए लखनऊ भेजा गया था। यहां दलालों ने टिकट का प्रिंट निकलवाकर यात्रियों को थमा दिया। जबकि ओरिजनल काउंटर टिकट के साथ यात्रा करने का नियम है।
मामला बीते बृहस्पतिवार रात का है। आरपीएफ निरीक्षक रणजीत यादव और गोमतीनगर उपनिरीक्षक ललितेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुंबई जा रही 12533 पुष्पक एक्सप्रेस के कोच एम-5 में छापा मारा। टीम ने ₹16,336 मूल्य के दो फर्जी तत्काल काउंटर टिकट बरामद किए। इस मामले में बहराइच निवासी कलामुद्दीन खान और गब्बर खान को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि ये टिकट दलालों से ऊंचे दामों पर खरीदे थे। वहीं दो मुख्य टिकट दलाल बहराइच निवासी मो. मजहर उर्फ राजू और विपिन को रेल अधिनियम की धारा 143 एवं 157 के तहत वांछित घोषित किया गया है। आरोपी मोहम्मद मजहर का पुराना आपराधिक इतिहास भी है, जिसके खिलाफ पहले से ही आरपीएफ पोस्ट फर्रुखाबाद और शिकोहाबाद में दो मामले दर्ज हैं। टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह यादव, कांस्टेबल अविनाश पासवान और कांस्टेबल योगेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
मुंबई में बने टिकट, लखनऊ में निकाले प्रिंट
काउंटर से बनने वाले टिकटों की ओरिजनल काॅपी के साथ यात्रा करने का प्राविधान है। टीम ने जब पुष्पक में यात्रियों के टिकट जांचे तो घटिया प्रिंटिंग क्वालिटी के फर्जी टिकट मिले। इसके बाद वाणिज्य विभाग के सीनियर सीसीटीसी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जांच कर बताया कि दोनों टिकट फर्जी हैं। इसके बाद दोनों यात्रियों को तुरंत ट्रेन से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
यह तरीका भी अपनाते हैं दलाल
मुंबई में तत्काल टिकटों की दलाली करने वालों का सिंडिकेट है। यहां तत्काल कोटे के टिकटों को काउंटर से बनवाकर उन्हें ट्रेनों व विमानों से लखनऊ भेजा जाता रहा है। ऐसे कई मामले पिछले वर्षों में पकड़े जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप पर भी टिकट भेजे जाते रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि दलालों से बचें तथा काउंटर से बने ओरिजनल टिकटों पर ही यात्रा करें।