फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomtinagar-Patna Vande Bharat train will run from Charbagh station from December 17

निरस्त या बदले रूट से चलेंगी एक दर्जन ट्रेनें: वंदेभारत का भी स्टेशन बदला, नोट कर लें नया रूट चार्ट व टाइमिंग

Tue, 17 Dec 2024 10:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 10:38 AM IST
सार

दिसंबर और जनवरी में करीब एक दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेंगी या तो बदले रूट से चलेंगी। वहीं गोमतीनगर-पटना वंदेभारत चारबाग स्टेशन से चलेगी। आगे पढ़ें और नोट कर लें नया रूट चार्ट व टाइमिंग...

विज्ञापन
Gomtinagar-Patna Vande Bharat train will run from Charbagh station from December 17
स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि जयनगर से 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 दिसम्बर तथा तीन, पांच एवं सात जनवरी को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 दिसम्बर तथा एक को निरस्त रहेंगी। 

विज्ञापन


वहीं तीन एवं पांच जनवरी को चलने वाली 04652 अमृतसर जयनगर विशेष ट्रेन, 22 एवं 29 दिसम्बर तथा पांच जनवरी को 04815 जोधपुर-मऊ विशेष गाड़ी, 24 एवं 31 दिसम्बर तथा सात जनवरी को 04816 मऊ जोधपुर, 20 एवं 27 दिसम्बर तथा तीन जनवरी को 09465 अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल ट्रेन, 23 एवं 30 दिसम्बर व छह जनवरी को चलने वाली 09466 दरभंगा अहमदाबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेंगी। 

विज्ञापन

गोमतीनगर की जगह चारबाग आएगी वंदेभारत एक्सप्रेस

इसके अलावा पटना से 17 दिसम्बर से सात जनवरी तक 22345 पटना-गोमतीनगर वंदेभारत एक्सप्रेस बदले मार्ग वाराणसी जं.-सुलनपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी। ट्रेन गोमतीनगर की जगह चारबाग आएगी। वापसी में उपरोक्त रूट से चारबाग से ही चलाई जाएगी। 19 एवं 26 दिसम्बर, दो जनवरी को 14017 रक्सौल आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदले रूट से चलाई जाएंगी

17, 24 एवं 31 दिसम्बर, सात जनवरी को 15023 गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस तथा 19 एवं 26 दिसम्बर व दो जनवरी को 15024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी।



15101 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस छपरा एक्सप्रेस, 15115 छपरा दिल्ली एक्सप्रेस, 15116 दिल्ली छपरा एक्सप्रेस, 15557 दरभंगा आनन्दविहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस, 15716 अजमेर किशनगंज एक्सप्रेस आदि भी बदले रूट से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed