फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gomtinagar depo

Lucknow News: गोमतीनगर कोचिंग डिपो को मिले चार आईएसओ प्रमाणपत्र

Sat, 23 May 2026 05:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
gomtinagar depo
गोमतीनगर कोचिंग डिपो को मिले चार आईएसओ प्रमाणपत्र

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर कोचिंग डिपो को एक साथ चार आईएसओ प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। डिपो को यात्री सुरक्षा, पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण और गुणवत्ता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह प्रमाणपत्र दिए गए हैं।

जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डिपो में यात्री बोगियों की मरम्मत, सुरक्षा जांच और स्वच्छता सुनिश्चित की जाती है। इसके अतिरिक्त पांच एस प्रमाणन भी गोमतीनगर डिपो को दिए गए हैं। श्री गुप्ता ने आगे बताया कि आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंधन, आईएसओ 14001 पर्यावरण प्रबंधन, आईएसओ 45001 व्यावसायिक स्वास्थ्य व सुरक्षा और आईएसओ 50001 ऊर्जा प्रबंधन प्रमाणपत्र मिले हैं। इसके अलावा जापानी 5एस प्रमाणन(शाॅर्ट, सेट इन ऑर्डर, शाइन, स्टैंडर्डाइज, सस्टेन) भी प्राप्त मिला है। यह कार्यस्थल को व्यवस्थित, स्वच्छ और कुशल बनाने की एक जापानी पद्धति है, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता बढ़ाना, समय बचाना और कचरे को कम करना है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर कहाकि यह टीम की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed