Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti Utsav begins on the 13th, will showcase the colors of Awadhs art and culture

Lucknow News: गोमती उत्सव 13 से, दिखेंगे अवध की कला और संस्कृति के रंग

Sun, 01 Nov 2026 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gomti Utsav begins on the 13th, will showcase the colors of Awadhs art and culture
गोमती उत्सव को लेकर प्रेसवार्ता करते मयंक रंजन, सर्वेश अस्थाना, अध्यक्ष एवं संयोजक राम कृष्ण या
लखनऊ। गोमती की पहचान और अवध की सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के लिए 13 नवंबर से तीन दिवसीय गोमती उत्सव का आयोजन होगा। गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में होने वाले उत्सव में साहित्य, संगीत, नृत्य और लोककला की प्रस्तुतियां होंगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 45 विभूतियों को गोमती गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कवि सर्वेश अस्थाना के नेतृत्व में गोमती उत्सव समिति की ओर से आयोजित यह तीसरा उत्सव है। इसका उद्देश्य गोमती को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर पहचान दिलाना और अवध की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

तीनों दिन सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाल उत्सव होगा। युवाओं के लिए कवि सम्मेलन और मुशायरा, महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ईशा-मीशा की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति, लोकगायक आर्यन का गायन और हास्य कलाकार वीआईपी का कॉमेडी शो भी आकर्षण होंगे। अंतिम दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। उत्सव के अध्यक्ष व संरक्षक पूर्व पार्षद रामकृष्ण यादव व मुख्य संरक्षक राजीव मिश्र हैं।

गोमती उत्सव को लेकर प्रेसवार्ता करते मयंक रंजन, सर्वेश अस्थाना, अध्यक्ष एवं संयोजक राम कृष्ण या

गोमती उत्सव को लेकर प्रेसवार्ता करते मयंक रंजन, सर्वेश अस्थाना, अध्यक्ष एवं संयोजक राम कृष्ण या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed