{"_id":"5a749ba44f1c1b87268b7d23","slug":"gomti-express-will-run-after-holi-with-new-outlook","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के बाद इन लग्जरी सुविधाओं के साथ चलेगी गोमती एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के बाद इन लग्जरी सुविधाओं के साथ चलेगी गोमती एक्सप्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती एक्सप्रेस नए कलेवर व सुविधाओं के साथ चलेगी। वाई-फाई, लाइब्रेरी, आरओ वाटर से लैश शान-ए-अवध बोगियों के साथ ट्रेन होली के बाद 17 मार्च से पटरियों पर लौटेगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे जीएम ने गोमती की नई बोगियों का उद्घाटन शुक्रवार को किया। जीएम ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालयों का भी दौरा किया।
गोमती एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेनों में शुमार है। फिलहाल यह निरस्त चल रही है। जब ट्रेन पटरियों पर लौटेगी तो नए कलेवर व रंग-रूप के साथ।
विज्ञापन
शान-ए-भोपाल बोगियों की तरह गोमती एक्सप्रेस की बोगियों को शान-ए-अवध का खिताब दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों की मानें तो एग्जीक्यूटिव श्रेणी के पैसेंजरों के लिए हर बोगी में कॉफी डिस्पेंसर, लाइब्रेरी, आरओ वाटर, मीटिंग की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन