फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gold smuggling by airoplain

दुबई से लखनऊ पहुंचे विमान में बॉक्स में रखे मिले 1.88 करोड़ के सोने के बिस्कुट

Sat, 17 Apr 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
gold smuggling by airoplain
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अमौसी पर कस्टम की टीम ने एक ही हफ्ते में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। दुबई से लखनऊ पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टीम ने 3.85 किलोग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत 1.88 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि शुक्रवार को सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान संख्या आईएस-0194 से कुल 3.85 किलोग्राम सोना बरामद किया। बरामद सोने कुल कीमत 1,88,99,179 रुपये है। उन्होंने बताया कि विमान की जांच के दौरान एक बॉक्स मिला, जो 33 सोने के बिस्कुट से भरा हुआ था। अधिकारियों ने बरामद सोने को जब्त कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। पूरी कार्रवाई आयुक्त सीमा शुल्क लखनऊ वेद प्रकाश शुक्ला के निर्देशन में हुई। टीम में सुमन देवी, ए.पी. सिंह, कपूर सिंह, फरहा आफरीन और मुख्तार आलम शामिल रहे। बता दें कि इससे पूर्व गत 13 अप्रैल को कस्टम की टीम ने दुबई से पहुंची फ्लाइट से 1.13 करोड़ रुपये का 2.3 किलोग्राम सोना बरामद किया था। इसे बंगाल की रहने वाली महिला तस्कर पेस्ट के रूप में बनाकर कमर से बांधकर ला रही थी। इतना ही नहीं इस साल 6 मार्च को 1.50 करोड़ का, 2 मार्च को 33.32 लाख का, 1 मार्च को 7.76 लाख का और 14 फरवरी को 1.49 करोड़ का सोना पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed