फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gold rate over 60 thousand

Lucknow News: 60 हजार के पार पहुंचा सोनाए ग्राहक चिंता में, चांदी की भी ऊंची छलांग, एक हफ्ते में 5000 बढ़ गए दाम

Sat, 18 Mar 2023 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
gold rate over 60 thousand
लखनऊ। अमेरिका में दो बैंक बंद होने से मचे हड़कंप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस ग्राम सोने की कीमत 60 हजार पार कर गई है। इससे सहालग की तैयारियों में जुटे ग्राहक चिंता में हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि वर्ष 2022 के अंत में सोना उच्चतम कीमत 57,000 रुपये पर था। इसने 60 हजार की छलांग पहली बार लगाई है। चांदी के भी एक सप्ताह में दाम 5000 रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ रस्तोगी कहते हैं कि आम आदमी तो ऐसे समय में खरीदारी से बचता है, जबकि निवेशक पैसा लगाता है। बीते दिनों में आ रही तेजी को देखें तो निवेशक रोजाना 100 किलो सोना खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन कैट विंग के संस्थापक विनोद माहेश्वरी के मुताबिक, इस तेजी से लग रहा है कि सोने की कीमत 62 हजार के भी पार जा सकती हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रभारी उमेश पाटिल के मुताबिक, 11 मार्च को सोना 56,700 रुपये पर बंद हुआ था। 17 मार्च को इसकी कीमत 60,500 रुपये है और शनिवार को भी कमोबेश यही कीमत रहने के आसार हैं। एक हफ्ते में सोने के दाम में चार हजार का अंतर आया है। चांदी के दाम में 5000 रुपये का अंतर है। पिछले हफ्ते चांदी 62000 रुपये पर बंद हुई थी, फिर यह 63000 तक गई। इसकी ताजा कीमत 68000 रुपये है। चांदी 78,000 रुपये की उच्चतम कीमत पर पहले ही जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed