{"_id":"601afe748ebc3e4a1b2f9d2f","slug":"gold-prices-change-shop-to-shop-in-lucknow-lucknow-news-lko563042747","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के हर बाजार में सोना-चांदी का अपना भाव, खरीदने और बेचने की भी अलग-अलग कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के हर बाजार में सोना-चांदी का अपना भाव, खरीदने और बेचने की भी अलग-अलग कीमतें
विज्ञापन
gold prices change shop to shop in Lucknow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आम बजट मेेें सोने-चांदी में लगभग सवा दो प्रतिशत आयात शुल्क की कटौती की गई है। इससे सोना लगभग 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 1400 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई, लेकिन कारोबारियों की मुनाफाखोरी के चलते ग्राहकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। हर बाजार में सोने-चांदी का अपना भाव चल रहा है।
आयात शुल्क कम होेने के बाद बुधवार को सोने की असल कीमत 49,234 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। हालांकि, चौक को छोड़ कर अन्य बाजारों में सोना 50,000 से 50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिका। इसी तरह एमसीएक्स पर चांदी का रेट 68,177 रुपये प्रति किलो रहा, लेकिन हाजिर रेट (रिटेल बेचना) 68,000 से 72,000 रुपये तक रहा। इससे साफ है कि राजधानी में के का र सराफा बाजार सोने व चांदी का अपना भाव तय करते है। ऐसा तब है जब लखनऊ सराफा एसोसिएशन की एसोसिएट कमेटी रोजाना सोना, चांदी के हाजिर रेट तय करती है। इसके आधार पर ग्राहकों को सोना-चांदी बेचना चाहिए, लेेकिन इस पर अमल नहीं हो रहा है। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के संगठन मंत्री एवं चौक के कारोबारी आदीश जैन ने बताया कि चौक आने वाले ग्राहकोें को आयात शुल्क की कटौती का पूरा लाभ मिल रहा है। बुधवार को 24 कैरेट सोना 49,550 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांद्री 68000 रुपये प्रति किलो बेची। वहीं, एसोसिएट कमेटी ने 24 कैरेट सोने का भाव 50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 69,500 रुपये प्रति किलो घोषित किया था।
बेचने का हजार रुपये कम
लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन ने बुधवार को सोने व चांदी के जो रेट जारी किए उसमें खरीद एवं बेचने के अलग-अलग भाव हैं। सोना खरीदेंगे तो 50,300 रुपये का रेट देना पड़ेगा, लेकिन बेचने जाएंगे तो 49,300 रुपये के रेट से भुगतान पाएंगे। वहीं, चांदी बेचने पर 68,500 रुपये प्रति किलो का रेट पाएंगे।
विज्ञापन
सोने की असल कीमत
चौक के बुलियन (थोक) कारोबारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 24 कैरेट सोने की असल लागत आयात शुल्क सहित 49,234 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसमें तीन फीसदी जीएसटी शामिल है। हालांकि, बाजार में रिटेलर इस सोने को 50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बेच रहे हैं। बुलियन कारोबारी 50 से 80 रुपये प्रति 10 ग्राम मुनाफे पर सोना बेच रहे हैं।
मुनाफाखोरी से कीमत अधिक
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं आलमबाग के कारोबारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि राजधानी के अधिकतर रिटेलर बुलियन कारोबारी से सोना खरीद कर गहने बनवाते हैं। मुनाफाखोरी अधिक होने से सोने व चांदी की कीमत अधिक है। उन्होंने राजधानी में सोने व चांदी का एक रेट होने की भी वकालत की।
बुधवार का भाव
बाजार सोना चांदी
चौक 49,550 68,000
अमीनाबाद 50,300 66,000
आलमबाग 50,000 72,000
महानगर 50,000 69,000
गोमतीनगर 50,100 68,500
नोट: सोना 24 कैरेट, चांदी 999 टंच
कर सकते हैं शिकायत
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र नाथ रस्तोगी ने कहा कि ग्राहक सोने, चांदी की खरीद के बिल अवश्य लें। ग्राहक को लगता है कि उससे अधिक कीमत ले ली गई तो मोबाइल नंबर 9838103015 पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत सही पाई गई तो कारोबारी पर कार्रवाई करेंगे।