{"_id":"5a8ea21d4f1c1bf07b8b8a87","slug":"goah-found-in-igp-before-president-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्टर्स समिट में राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले आईजीपी में निकली गोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्वेस्टर्स समिट में राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले आईजीपी में निकली गोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Feb 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
गोह को पकड़े वन विभाग के कर्मचारी
राजधानी के इंदिरा गांधी गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी इन्वेस्टर्स समिट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रपति के पहुंचने से कुछ देर पहल ही वहां गोह निकल आई। मौके पर माजूद वन विभाग की टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारी रामधीरज ने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के गेट नंबर एक पर गोह निकलने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। टीम उसे लेकर जंगल में छोड़ने के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम के थोड़ी देर बाद ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। वह यहां इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह को संबोधित करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन