{"_id":"5c817ef0bdec22144d7dfeab","slug":"go-with-lucknow-metro-airport-to-munshipuliya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशीपुलिया तक मेट्रो को हरी झंडी आज, सफर कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंशीपुलिया तक मेट्रो को हरी झंडी आज, सफर कल से
Fri, 08 Mar 2019 01:58 AM IST
sahaj sahaj
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: sahaj sahaj
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक मेट्रो के कॉमर्शियल रन का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। कानपुर में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। राजधानी के कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे। वहीं, राजस्थान में कई रैलियों के चलते सांसद राजनाथ सिंह मौजूद नहीं रह पाएंगे। कॉमर्शियल रन के कार्यक्रम के चलते शुक्रवार को प्राथमिकता सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। शनिवार से पूरे रूट पर ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन