{"_id":"7b230e2a4982f9282ac9e189751f05e5","slug":"go-air-plane-stucks-in-air-vaccume-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा के 'भंवर' में फंसा विमान, लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा के 'भंवर' में फंसा विमान, लेकिन...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Jan 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है कि यहां आसमान में एक बड़ा हवाई हादसा टल गया।
विज्ञापन
मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ाने भरा गो एयर का जी 8-395 विमान लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर लैंडिंग की तैयारी कर ही रहा था।
तभी अचानक एयर वैक्यूम में फंसने से कुछ पलों के लिए विमान का कंट्रोल ध्वस्त-सा हो गया।
लेकिन, विमान में मौजूद यात्रियों की किस्तम ही थी कि कुछ ही देर में विमान एयर वक्यूम से बाहर निकल आया और इंजन या किसी अन्य पार्ट में किसी तरह की छति नहीं हुई।
हालांकि इस एयर टर्बुलेंस की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
अपुष्ट सुत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि कि इस विमान में करीब 50 यात्री मौजूद थे और अगर हादसा होता तो विमान किसी रिहाइशी इलाके में भी गिर सकता था।
विज्ञापन