{"_id":"636df8d11a6dfd04e15da003","slug":"global-investors-summit-lucknow-kanpur-varanasi-noida-prayagraj-will-become-the-five-souls-of-investment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा व प्रयागराज बनेंगे निवेश के पंच प्राण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा व प्रयागराज बनेंगे निवेश के पंच प्राण
Fri, 11 Nov 2022 12:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:55 PM IST
सार
लखनऊ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई सिटी) सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। टीयर-2 शहरों में लखनऊ का इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी अच्छा है। लिहाजा शहर में एआई पार्क विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस)-23 में दस लाख करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार लखनऊ, वाराणसी, नोएडा, प्रयागराज और कानपुर को अर्थव्यवस्था के पंच प्राण के रूप में विकसित करेगी। जीआईएस-23 के लिए विश्व के प्रमुख देशों में होने वाले रोड शो के दौरान सरकार ने इन शहरों की ब्रांडिंग करेगी।
विज्ञापन
राज्य सरकार इन पांच जिलों को उनकी प्राचीन पहचान के साथ तकनीक से जोड़ते हुए नई दिशा देने की योजना बनाई है। निवेश और उद्योग के वैश्विक मंच पर कानपुर को रोबोटिक्स व ड्रोन सिटी, लखनऊ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिटी, नोएडा को सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी जनित सेवाओं (आईटी व आईटीईएस) सिटी और वाराणसी व प्रयागराज को इंजीनियरिंग अनुसंधान व विकास (ई आर एंड डी) सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने इनसे संबंधित प्रस्तुतीकरण देखने के बाद योजना को लागू करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
रोबोटिक्स एवं ड्रोन सिटी कानपुर
आईआईटी कानपुर में मौजूद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को देखते हुए इस शहर को रोबोटिक्स व ड्रोन सिटी के रूप विकसित किया जाएगा। जर्मनी की केआईओएन समूह, जापान की सिकों एप्सों. भारत की जेन टेक, पारस डिफेंस, बीईएल, डीसीएम श्रीराम और रतन इंडिया इंटरप्राइजेज सहित अन्य कंपनियों को कानपुर में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ को बनाएंगे एआई सिटी
लखनऊ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई सिटी) सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। टीयर-2 शहरों में लखनऊ का इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी अच्छा है। लिहाजा शहर में एआई पार्क विकसित किया जाएगा। जीआईएस में आने के लिए इंटेल, बॉश और केल्टन टेक जैसी कई कंपनियों को सरकार निमंत्रण भेज रही है।
नोएडा बनेगा आईटी व आईटीईएस सिटी का वैश्विक हब
नोएडा में वर्तमान में आईटी व आईटीईएस सेक्टर की कंपनियों की 135 इकाइयां है। सरकार ने नोएडा को आईटी व आईटीईएस सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए जीआईएस के माध्यम से जेनपैक्ट लि., एजिस लि., ओरेकल कॉर्पोरेशन और एप्पल जैसी बड़ी कंपनियों को निवेश करने के लिए आकर्षित करेगी। आईटी एवं आईटीईएस में निवेश के लक्ष्य को बढ़ाकर 74 बिलियन अमेरिकी डॉलर किया गया है।
वाराणसी और प्रयागराज को बनाएंगे ईआर एंड डी सिटी
आईआईटी बीएचयू, एमएनआईटी व ट्रिपल आईटी प्रयागराज से हर साल सैकड़ों छात्र ग्रेजुएट होते हैं। वाराणसी व प्रयागराज जिले को इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए वहां बड़े संस्थान स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार एल एंड टी और टाटा एलेक्सी सहित कई बड़ी कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है।