फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Give us the contract to do all the work, otherwise we will kill you...

Lucknow News: सारे कार्य करने का ठेका हमको दे दो, नहीं तो जान से मार देंगे...

Fri, 29 Nov 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Give us the contract to do all the work, otherwise we will kill you...
रायबरेली। जलजीवन मिशन योजना का कार्य करा रही एनसीसी लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को जानमाल की धमकी दी गई है। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानमाल की धमकी देने और रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एनसीसी लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल मंडाला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रतापुर अमावां रोड पर उनकी कंपनी का कार्यालय है। उनकी कंपनी रायबरेली जिले में जलजीवन मिशन का कार्य करा रही है। 27 नवंबर को दोपहर में दो लोग पहुंचे और कहा कि सारा कार्य करने का ठेका हमको दे दो, नहीं तो जान से मार देंगे। साथ ही रंगदारी की भी मांग की और स्टाफ को भी धमकाया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्रशांत यादव और अंकित फास्टर के खिलाफ रंगदारी, जानमाल की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed