फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIS 2023: France to invest in agriculture and aircraft sector in UP

GIS 2023 : यूपी में कृषि और एयरक्राफ्ट सेक्टर में निवेश करेगा फ्रांस, किसानों की आय बढ़ाने के लिए हुआ एमओयू

Tue, 20 Dec 2022 07:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Dec 2022 07:35 PM IST
सार

सिंगापुर में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भी बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने में कामयाब रहा। सिंगापुर में निवेशकों के साथ वन टू वन बिजनेस मीटिंग के जरिए 7700 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन
GIS 2023: France to invest in agriculture and aircraft sector in UP
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को पेरिस में बिजनेस मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों की आय दोगुनी करने के योगी सरकार के लक्ष्य को हासिल करने में अब फ्रांस की कंपनियां भी सहयोग करेंगी। फ्रांस से निवेश की संभावनाएं तलाशने वहां गई टीम को कृषि और एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस जैसे क्षेत्रों में कंपनियों की ओर से निवेश के महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिले हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को पेरिस में रोड शो और बिजनेस मीटिंग के दौरान ये प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में सिंगापुर गए प्रतिनिधिमंडल ने भी सिंगापुर के व्यापारिक समुदाय के साथ 7700 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में फ्रांस में रोड शो व बिजनेस मीटिंग के जरिये हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। प्रतिनिधिमंडल ने इनोटेरा एजी के सीईओ पास्कल फोन से मुलाकात की, जिन्होंने प्रदेश सरकार के साथ 1000 करोड़ के निवेश इंटेंट पर हस्ताक्षर किए। इस निवेश के जरिए इनोटेरा प्लेटफार्म का सेट-अप किया जाएगा। यह प्रदेश में किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य हासिल करने में सहायक हो सकता है। इसी तरह प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सैफरन ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स मार्टिन क्लॉट्ज से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में निवेश योजनाओं पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें यूपीजीआईएस-2023 के लिए आमंत्रित किया है। इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट माइकल पैसकॉफ ने उत्तर प्रदेश में एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस रिपेयर और ओवरहॉल के क्षेत्र में निवेश के प्रति उत्सुकता जाहिर की।
विज्ञापन


सिंगापुर में 11 हजार करोड़ से ज्यादा के एमओयू
सिंगापुर में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भी बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने में कामयाब रहा। सिंगापुर में निवेशकों के साथ वन टू वन बिजनेस मीटिंग के जरिए 7700 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सिंगापुर की कंपनियों ने पार्किंग एवं ट्रैफिक सिस्टम जैसे तकनीकी क्षेत्रों में भी निवेश में रुचि दिखाई है। स्वतंत्रदेव सिंह ने सिंगापुर की मंत्री ग्रेस फूहाय येन से भी भेंट की। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश सारथी पर चार हजार से ज्यादा ने जताई रुचि
अगर उत्तर प्रदेश में किसी भी सेक्टर में निवेश के इच्छुक हैं तो निवेश सारथी पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं। निवेश सारथी के माध्यम से प्रदेश सरकार को 4 हजार से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed