फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girls dominate CMA Foundation results female students secure eight of the top 10 spots.

Lucknow News: सीएमए फाउंडेशन के परिणाम में बेटियों की बादशाहत, टॉप-10 में आठ स्थान छात्राओं के नाम

Sat, 11 Jul 2026 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Girls dominate CMA Foundation results female students secure eight of the top 10 spots.
गोमती नगर के विकासखंड स्थित संस्थान में सीएमए फाउंडेशन के परिणा में सफल मेधावी। -संवाद
लखनऊ। सीएमए फाउंडेशन जून 2026 परीक्षा के परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और प्रतिभा के दम पर बेटियां हर मुकाम हासिल कर रही हैं। लखनऊ चैप्टर की मेरिट सूची में छात्राओं ने ऐसा दबदबा बनाया कि पहले, दूसरे और तीसरे स्थान समेत टॉप-10 में आठ पायदानों पर उनका कब्जा रहा। 132 अभ्यर्थियों में से 94 ने सफलता हासिल की और लखनऊ चैप्टर का परिणाम 71.21 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) की ओर से घोषित परिणाम में संस्कृति मिश्रा ने 83.50 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। हीर सचदेवा 79.50 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और प्रज्ञा मिश्रा 78.50 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप-10 में केवल दो स्थान लड़कों के हिस्से आए।
विज्ञापन

लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन सीएमए नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार अखिल भारतीय परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है। लखनऊ चैप्टर का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा है, जो चैप्टर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि सीएमए इंटरमीडिएट कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आईसीएमएआई अथवा ईआईसीएमएआई के पोर्टल पर पंजीकरण संख्या दर्ज कर अपना परिणाम, अंकपत्र और योग्यता सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉपर्स से बातचीत : 8 से 12 घंटे की सेल्फ स्टडी और परिवार के सहयोग से रचा सफलता का इतिहास

पहली ही कोशिश में हासिल की मंजिल

टॉपर संस्कृति मिश्रा ने अयोध्या से इंटरमीडिएट करने के बाद लखनऊ में सीएमए की तैयारी शुरू की। उन्होंने रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई की और पहली ही कोशिश में सफलता हासिल की। संस्कृति ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के सहयोग और नियमित अध्ययन को दिया।

- दूसरे स्थान पर रहीं हीर सचदेवा ने सेल्फ स्टडी के साथ यूट्यूब और ऑनलाइन संसाधनों का सहारा लिया। रोजाना 8 से 12 घंटे पढ़ाई की और एक भी कक्षा नहीं छोड़ने का संकल्प उनकी सफलता की बड़ी वजह बना।

- प्रज्ञा मिश्रा ने ऑनलाइन पढ़ाई और रोजाना 8 से 10 घंटे की सेल्फ स्टडी को अपनी सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि अब पूरा ध्यान सीएमए इंटरमीडिएट की तैयारी पर रहेगा।


- प्रोमित मैथी ने भी रोजाना 8 से 10 घंटे सेल्फ स्टडी के साथ ऑनलाइन कोर्स की मदद ली। उनका कहना है कि अब और अधिक समर्पण के साथ इंटरमीडिएट की तैयारी करेंगे और माता-पिता का सपना पूरा करेंगे।

शहर के टॉप-10 विद्यार्थी
संस्कृति मिश्रा – 83.50%

हीर सचदेवा – 79.50%
प्रज्ञा मिश्रा – 78.50%

प्रोमित मैथी – 75.50%
उमाया फातिमा – 70%

स्नेहा सिंह – 69.50%
अनुकृति कृष्ण शुक्ला – 68%

मिस्थी अग्रवाल – 68%
प्रफुल कौसूधन – 67.50%

शिवांगी गुप्ता – 67.00%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed