फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girls aged 15 years to women aged 45 years are more prone to lupus

Lucknow News: 15 साल की किशोरियों से 45 वर्ष तक की महिलाएं ल्यूपस से ज्यादा पीड़ित

Sat, 17 May 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Girls aged 15 years to women aged 45 years are more prone to lupus
लखनऊ। केजीएमयू में क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी और रुमेटोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. पुनीत कुमार के मुताबिक ल्यूपस (सिस्टेमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस) की समस्या 15 साल की किशोरियों से 45 वर्ष तक की महिलाओं में ज्यादा मिलती है।
विज्ञापन




यह एक आटो इम्यून बीमारी है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली खुद के शरीर की कोशिकाओं पर हमला करने लगती है।

डॉ. पुनीत कुमार ने बताया कि ल्यूपस बीमारी में प्रतिरक्षा प्रणाली त्वचा, जोड़ों, गुर्दे, हृदय, फेफड़े, रक्त कोशिकाएं और मस्तिष्क को प्रभावित करती है। पूरी तरह से इसका कारण पता नहीं है, लेकिन कई बार यह आनुवंशिक होता है। इसमें जोड़ों में दर्द और सूजन, चेहरे पर तितली के आकार का दाना, सूर्य के प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता, बुखार, सांस फूलना और आंख सूजने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन




प्रो. उर्मिला धाकड़ ने बताया कि इस बीमारी का पूरी तरह से इलाज मौजूद नहीं है, लेकिन जागरूकता से इसके लक्षणों को काबू किया जा सकता है। मौके पर डॉ. किशन, डॉ. लिली और डॉ. मुकेश मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed