फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girlfriend shot dead for refusing marriage, accused arrested

शादी से इंकार करने पर प्रेमिका को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2020 07:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Oct 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend shot dead for refusing marriage, accused arrested
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
रायबरेली में शादी से इंकार करने पर एक युवक ने एक किशोरी को उसके ही घर में ही गोली मार दी। इसके बाद दशहत फैलाने के लिए प्रेमी ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की और फरार हो गया। बाद में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे उसरैना निवासी सैफ अली उर्फ नौसे अपने गांव की एक सजातीय किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था।

बताया जा रहा है कि नौसे उससे निकाह करना चाहता था। लेकिन किशोरी इसके लिए तैयार नहीं थी।  गांव में बदनामी के बाद किशोरी ने उससे पूरी तरह रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बावजूद वह किशोरी व उसके परिवारीजनों को परेशान करता था। सोमवार की रात करीब 11 बजे नौसे अपने साथी अंकुश साहू निवासी बिजवलिया सलोन के साथ किशोरी के घर पहुंचा। उसने किशोरी के परिवारीजनों पर निकाह के लिए दबाव बनाया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। किशोरी ने भी नौसे को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन


किशोरी विवाह से इंकार करने पर युवक अपना आपा खो बैठा और अवैध तमंचे से उसने किशोरी के सीने पर फायर कर दिया। किशोरी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद युवक ने दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग की और फरार हो गया। किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में नौसे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed