फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl suicide after teasing, case on five

युवक कर रहा था परेशान, युवती ने वरीक्षा से पहले फांसी लगा दी जान, पूर्व प्रधान समेत पांच पर केस

Mon, 05 Apr 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
girl suicide after teasing, case on five
इटौंजा। ग्राम पंचायत चक पृथ्वीपुर के मजरा चतुराबाग में एक युवती अंजलि भारती (20) ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की रविवार को वरीक्षा होनी थी। युवती के पिता श्यामलाल की तहरीर पर थाने में युवक विनय भारती व पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है। परिवारीजनों का कहना है कि युवती ने एक दिन पहले ही 1090 और 112 पर सूचना देकर पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चक पृथ्वीपुर के मजरा चतुरा बाग निवासी किसान श्यामलाल भारती की पुत्री अंजलि भारती इंटर तक शिक्षित थी। रविवार को काकोरी क्षेत्र से युवती की वरीक्षा होनी थी। परिवार के लोग इसी कार्यक्रम के लिए तैयारी में जुटे थे। लेकिन शनिवार देर रात युवती अंजलि ने कमरे में छल्ले से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को सुबह जब परिवारीजन और ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवती के परिवारीजन का आरोप है कि गांव में रहने वाला युवक विनय भारती उर्फ चमचम, युवती को आए दिन परेशान करता था। शनिवार को भी युवक ने अंजलि को रास्ते में रोका था। इसको लेकर शनिवार रात पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर चली गई।
विज्ञापन

परिवारीजन का यह भी आरोप है कि युवक द्वारा परेशान किए जाने के चलते अंजलि ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवती के पिता श्यामलाल की तहरीर पर विनय कुमार भारती के अलावा अखिलेश, राजेश, राकेश निवासी चतुराबाग और पूर्व प्रधान यशपाल निवासी अर्जुनपुर के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया, रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने 1090 व 112 पर की थी शिकायत
परिवारीजनों का आरोप है कि आरोपी युवक विनय भारती, अंजलि को करीब तीन माह से लगातार परेशान कर रहा था। अंजलि ने इसकी जानकारी परिवारीजन को भी दी थी लेकिन शिकायत पर भी आरोपी नहीं माना। शनिवार को विनय ने फिर से जब अंजलि का रास्ता रोककर उसे परेशान किया तो अंजलि ने 1090 और 112 पर डायल कर पुलिस से शिकायत भी की। परिवारीजन के अनुसार, सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद रविवार को थाने आकर प्रार्थनापत्र देने की बात कहकर पुलिस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed