फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl students received Pratibha Award, Vice Chancellor said - never let the art of learning end

Lucknow News: छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान, कुलपति बोले - सीखने की कला को कभी समाप्त न होने दें

Wed, 09 Oct 2024 06:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 09 Oct 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Girl students received Pratibha Award, Vice Chancellor said - never let the art of learning end
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि सीखने की कला को उम्र के किसी भी दौर में समाप्त नहीं होना देना चाहिए। यही हमें सबसे अलग और मानव गुणों में सर्वश्रेष्ठ बनाता है। वह बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


कुलपति ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रतिभा सम्मान से नवाजा। विशिष्ट अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीशचंद्र मिश्रा ने कला और साहित्य को भारतीय संस्कृति का मूल बताया। प्राचार्य प्रो. अनुराधा तिवारी ने पुरस्कृत छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस मौके पर सभी पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक अंक पाने पर अमरीशा मिश्रा के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों में सबसे ज्यादा अंक पाने वाली छात्राओं नेहा पाल (बीएससी, पीसीएम), मुस्कान खान (बीएससी जेडबीसी), सौम्या श्रीवास्तव (गृहविज्ञान), शाहीन अंसारी (प्राचीन भारतीय इतिहास), सृष्टि गुप्ता (बीकॉम), सौम्या श्रीवास्तव (एमए अर्थशास्त्र) सत्या उपाध्याय (एमए समाज शास्त्र) और निधि सिंह ( एमएससी जंतु विज्ञान) को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed