फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl student kidnapped

खुले में लघुशंका करने गई छात्रा गायब, अपहरण का आरोप, हंगामा

Tue, 10 Sep 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Girl student kidnapped
स्कूल से छात्रा लापता, अपहरण का आरोप, एक्सप्रेस-वे जाम कर हंगामा, केस दर्ज
विज्ञापन

काकोरी में सोमवार दोपहर सलोरा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। वह टॉयलेट के लिए स्कूल के पीछे बने बाग में गई थी।
ग्रामीणों ने सफेद कार सवार बदमाशों पर छात्रा को उठाकर ले जाने की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया।
आक्रोशित ग्रामीण आगरा एक्सप्रेस-वे पर निकल आए और जाम लगाकर हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना पाकर आई पुलिस ने छात्रा का पता लगाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवारीजनों की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा के पिता डॉक्टर हैं। वह छोटे भाई संग स्कूल आती है। दोपहर सवा बारह बजे वह टॉयलेट के लिए स्कूल के पीछे स्थित बाग में गई और लापता हो गई।
विज्ञापन

काफी देर तक नहीं आई तो अन्य छात्राओं ने स्कूल प्रबंधक राजीव यादव व शिक्षकों को सूचना दी।
स्टाफ ने अन्य छात्राओं के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच परिवारीजन मौके पर आ गए। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
इस दौरान कुछ लोगों ने छात्रा को एक सफेद रंग की कार से उठाकर ले जाने की जानकारी दी। यह सुनते ही परिवारीजनों के होश उड़ गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए परिवारीजन व ग्रामीण आगरा एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि टीमें लगाई गई हैं। क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम को भी सतर्क कर दिया गया है।
स्कूल का टॉयलेट सिर्फ स्टाफ के लिए, खुले में जाती हैं छात्राएं
ग्रामीणों ने स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल में टॉयलेट बना है, लेकिन वह सिर्फ स्टाफ के लिए है। छात्राओं को स्कूल के पीछे स्थित बाग में जाना पड़ता है। यह छात्राओं की सुरक्षा और स्वच्छता की दृष्टि से असुरक्षित है।
शिक्षक की डांट के भय से सहेलियों ने साथ जाने से मना किया
छात्रा के साथ पढ़ने वाली तीन सहेलियों ने बताया कि बाग में अकेले जाना सुरक्षित नहीं है इसलिए वह उन्हें अपने साथ चलने को कह रही थी। हालांकि, उन्होंने शिक्षक की डांट का हवाला देते हुए साथ जाने से इनकार कर दिया। छात्राओं का कहना था कि अगर वह उसके साथ चली जातीं तो शायद इतना बवाल न होता।
छात्रा का रुमाल व ब्रेसलेट बाग में पड़ा मिला
छात्रा का रुमाल और ब्रेसलेट बाग में पड़ा मिला है। परिवारीजनों का कहना है कि रुमाल के पास कुछ पैरों और कुछ चप्पलों के निशान दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि छात्रा को ले जाने वाले दो या उससे अधिक व्यक्ति थे।
बांस-बल्लियां और पत्थर लगाकर किया जाम
गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ बांस-बल्लियां और पत्थर लगा दिए और सड़क पर बैठ गए। ऐसा करने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वीआईपी भी जाम में फंसे नजर आए। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम हटवाया।

बाइक सवार युवक ने छात्रा को कार में ले जाते हुए देखा था
छात्रा को कार से उठाकर ले जाते हुए काकोरी के लालनगर निवासी अखिलेश यादव ने अपनी आंखों से देखा था। उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी भी दी। अखिलेश ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह भलिया गांव से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। रास्ते में दोनों गांव स्थित आगरा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास सफेद रंग की मारुति वैन में उसने छात्रा को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed