फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl student died in her hostel room

Lucknow News: फंदे से लटकता मिला पुनर्वास विवि की छात्रा का शव

Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
girl student died in her hostel room
कृष्णानगर स्थित एक निजी हॉस्टल में रह रही डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की एलएलबी की छात्रा कोमल द्विवेदी (22) का शव शनिवार को फंदे से लटकता मिला। अन्य छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी। लोकबंधु अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अन्य छात्राओं ने बताया कि बैक आने की वजह से वह कुछ दिनों से परेशान चल रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ जेठवारा के सबलगढ़ निवासी रामकृष्ण द्विवेदी की बेटी कोमल एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह कृष्णानगर के स्नेहनगर स्थित साहनी हॉस्टल में बीते तीन वर्ष से रह रही थी। हॉस्टल की अन्य छात्राओं के मुताबिक शुक्रवार रात वह अपने कमरे में सोने चली गई थी। शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं सभी ने सोचा की वह देर तक सो रही होगी। शाम को सफाईकर्मी ने दरवाजा खटखटाया पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर अन्य छात्राओं ने भी आवाज दी, पर कोई जवाब नहीं मिला। इसपर छात्राओं ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ भीतर दाखिल हुई तो कोमल रोशनदान से रस्सी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर विक्रम सिंह के मुताबिक मृतका के पास से मिला मोबाइल फोन लॉक है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले ही विश्वविद्यालय की एक और छात्रा ने छात्रावास स्थित कमरे में सुसाइड कर लिया था। इसे लेकर छात्रों ने रास्ता बंदकर तीन दिन आंदोलन किया था और जिला व पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप व तत्कालीन रजिस्ट्रार को हटाने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed