फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl slept in class teachers locked her in school

स्कूल में सो गई बच्ची, शिक्षक ताला लगाकर चले गए घर

Sun, 08 Apr 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Apr 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
girl slept in class teachers locked her in school
स्कूल में बंद छात्रा

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम में लापरवाह शिक्षक छात्रा को कमरे में बंद करके अपने घर चलती बनीं। छुट्टी के बाद आसपास के लोगों ने जब छात्रा के रोने की आवाज सुनी तो फिर इसकी जानकारी हुई।

विज्ञापन


विद्यालय के पड़ोस में स्थित पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद चौकी प्रभारी जगदीश सिंह आसपास से कई चाभियां मिलकर ताला खुलवाया। यह घटना शनिवार की है।
विज्ञापन


प्रधान पति संत लाल ने बताया विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा नाजरीन शनिवार को क्लास में सो गई थी। सोती हुई बच्ची को किसी ने भी नहीं देखा। एक बजे विद्यालय में छुट्टी होने के समय सभी बच्चे अपने घर चले गए और छात्रा सोती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय बंद होने के लगभग आधे घंटे के बाद लड़की की नींद खुली तो वो घबराकर जोर-जोर से से चीखने लगी। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास में ही खेल रहे कुछ बच्चों ने उसकी आवाज सुनी। स्कूल की चहारदीवारी फांदकर वे अंदर गए तो उन्होंने देखा कि नाजरीन नाम की लड़की अन्दर बंद थी।

विद्यालय के गेट पर ही कल्ली पुलिस चौकी है। लोगों ने इसकी सूचना चौकी पर दी। कल्ली चौकी प्रभारी जगदीश सिंह ने आसपास से चाभियां मंगाकर ताला खुलवाया।

इस बीच कल्ली पूरब से छात्रा के पिता मुस्तफा भी आ गए। इस घटना के बाद किसी भी टीचर ने फोन नहीं उठाया। हालांकि बाद में कुछ शिक्षकों ने पीड़ित लड़की नाजरीन के घर पहुंच कर उसके पिता से मामला  दबाने और शिकायत न करने के लिए कहा।

मांगा जाएगा जवाब

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई सूचना नहीं दी गई। इस घटना के लिए जिम्मेदार शिक्षकों से जवाब मांगा जाएगा। विद्यालय बंद करने से पहले शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे कमरे देख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed