लड़की ने बड़ी बहन के प्रेमी को सरेआम जड़ा कंटाप, बताई यह वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू गेट नंबर एक के पास स्थित कैफेटेरिया पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे कुछ छात्र-छात्राएं जब दोस्तों के साथ बैठे हुए थे तभी अचानक बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने एक छात्र को कंटाप जड़ दिया।
यह देखते ही वहां छात्र-छात्राओं की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लोग भी आ गए। पूछने पर पहले तो छात्रा ने उसे पारिवारिक मामला बताया लेकिन फिर कहा कि जिस लड़के को उसने थप्पड़ जड़ा है वह उसकी बड़ी बहन का प्रेमी है।
उसकी बड़ी बहन और वह लड़का जेएनपीजी कॉलेज से साथ में हैं। अब दोनों लोगों ने विवि में एमए जियोग्राफी में दाखिले का आवेदन किया है।
एलयू की उक्त छात्रा ने बताया कि उसकी बहन का मेरिट में बेहतर स्थान होने पर दाखिला होना तय है। लेकिन वह नहीं चाहती कि छात्र भी यहां दाखिला ले।
छात्रा ने की प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत
इसी को लेकर वह उससे बात कर रही थी तो वह बदतमीजी करने लगा। इसके बाद छात्रा ने चांटा जड़ दिया। छात्रा ने प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत करते हुए मांग की है कि उस छात्र को एलयू में दाखिला न मिले।
थप्पड़ मारने वाली छात्रा के साथ उसकी एक सहेली और दो अन्य छात्र भी थे। इनमें से एक लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज से आया था। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने बाहरी छात्र से अंडरटेकिंग लेकर उसे जाने दिया।