फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl slap sister's lover in lucknow university

लड़की ने बड़ी बहन के प्रेमी को सरेआम जड़ा कंटाप, बताई यह वजह

Sat, 23 Jul 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jul 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
girl slap sister's lover in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic

एलयू गेट नंबर एक के पास स्थित कैफेटेरिया पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे कुछ छात्र-छात्राएं जब दोस्तों के साथ बैठे हुए थे तभी अचानक बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने एक छात्र को कंटाप जड़ दिया। 

विज्ञापन


यह देखते ही वहां छात्र-छात्राओं की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लोग भी आ गए। पूछने पर पहले तो छात्रा ने उसे पारिवारिक मामला बताया लेकिन फिर कहा कि जिस लड़के को उसने थप्पड़ जड़ा है वह उसकी बड़ी बहन का प्रेमी है। 
विज्ञापन


उसकी बड़ी बहन और वह लड़का जेएनपीजी कॉलेज से साथ में हैं। अब दोनों लोगों ने विवि में एमए जियोग्राफी में दाखिले का आवेदन किया है। 

एलयू की उक्त छात्रा ने बताया कि उसकी बहन का मेरिट में बेहतर स्थान होने पर दाखिला होना तय है। लेकिन वह नहीं चाहती कि छात्र भी यहां दाखिला ले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने की प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत

girl slap sister's lover in lucknow university
लखनऊ य‌ूनिवर्सिटी - फोटो : demo pic

इसी को लेकर वह उससे बात कर रही थी तो वह बदतमीजी करने लगा। इसके बाद छात्रा ने चांटा जड़ दिया। छात्रा ने प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत करते हुए मांग की है कि उस छात्र को एलयू में दाखिला न मिले।

थप्पड़ मारने वाली छात्रा के साथ उसकी एक सहेली और दो अन्य छात्र भी थे। इनमें से एक लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज से आया था। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने बाहरी छात्र से अंडरटेकिंग लेकर उसे जाने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed