{"_id":"5d10431d8ebc3e706447debb","slug":"girl-sexual-harassment-in-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ की युवती से कार में हैवानियत, लखनऊ में छूटकर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ की युवती से कार में हैवानियत, लखनऊ में छूटकर भागी
Mon, 24 Jun 2019 08:57 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/आजमगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Jun 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ की युवती ने पड़ोसी गांव के दो युवकों पर कार में दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसे पैसा दिलाने के नाम पर कार में बैठाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह युवती को लखनऊ ले आए।
यहां किसी तरह युवती कार से भागी और पुलिस के संपर्क में आई। हजरतगंज कोतवाली की पुलिस ने युवती की आपबीती सुनकर आजमगढ़ पुलिस से संपर्क किया और देर शाम ही उसे लेकर वहां रवाना हो गई। युवती की तरफ से आजमगढ़ कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के दो युवक 25 वर्षीय युवती को रुपया दिलाने के लिए लखनऊ कार से ले गए थे। रुपये किस मद में दिलाने वाले थे, इस बारे में युवती ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
आरोप है कि रास्ते में दोनों युवकों ने युवती के साथ कार में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद लखनऊ के गोमतीनगर में एक मकान में ले जाकर हवस पूरी की। इसके बाद वहीं छोड़कर चले गए। युवती किसी तरह वहां से भाग निकली और हजरतगंज इलाके में पहुंची।

यहां उसे भटकते देख पुलिसकर्मियों ने टोका तो उसने आपबीती सुनाई। हजरतगंज पुलिस ने आजमगढ़ कोतवाल से संपर्क किया और रविवार शाम उसे लेकर शहर कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस को सौंप कर चली गई।
युवती की ओर से पहले बताया गया सिधारी थाने का पता गलत निकला। बाद में उसने दूसरा पता बताया। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया युवती की ओर से गलत जानकारी दी जा रही है। फिलहाल मामले में आरोपी कंधरापुर थाना क्षेत्र निवासी अजय राय और पंकज पर एफआईआर दर्ज कर ली है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।