{"_id":"59d229444f1c1bc8538b57cd","slug":"girl-raped-for-two-years-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Tue, 03 Oct 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
demo image
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती संग दो साल तक दुष्कर्म किया। बाद में उसने अपने पिता व मामा के कहने पर शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़िता की मां ने लड़के पिता व मामा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तालगांव कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी संग शाहपुर बन्नी निवासी धर्मेंद्र से शादी की बात चल रही थी।
आरोप है कि शादी का झांसा देकर धर्मेंद्र उसकी पुत्री के साथ लगातार दो बरस तक दुष्कर्म करता रहा, जब उसने धर्मेंद्र से शादी करने की बात कही तो उसने अपने पिता मेवा लाल व कमलापुर थाना इलाके के गढ़ी निवासी मामा सुशील का हवाला देकर शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर पीड़िता की माता ने लड़के के मामा सुशील व पिता मेवालाल के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन