{"_id":"64e66c4e535e332ebf06a237","slug":"girl-raped-at-home-relative-arrested-lucknow-news-c-13-lko1018-386578-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर में किशोरी से दुष्कर्म, रिश्तेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर में किशोरी से दुष्कर्म, रिश्तेदार गिरफ्तार
Thu, 24 Aug 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में घर में अकेली किशोरी से उसके दूर के रिश्तेदार आरिफ ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो व फोटो बना लिया और शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी।
आरोप है कि शिकायत के 12 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
सीतापुर की महिला यहां ठाकुरगंज में बच्चों संग किराये पर रहती है और घरों में घरेलू काम करती है। महिला के मुताबिक, छह अगस्त की शाम उनकी 14 साल की बेटी घर पर अकेली थी।
इस बीच हसनगंज खदरा का आरिफ आ धमका। जोर-जबरदस्ती करने पर किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और दुष्कर्म किया।
आरोपी ने घटना का वीडियो व फोटो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया। रात को महिला जब लौटी तो किशोरी ने कुछ भी नहीं बताया। डरी-सहमी बेटी का व्यवहार देख सात अगस्त को बेटी से बात की तो उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन
मामले को दबाए रही पुलिस
किशोरी की मां ने बताया कि 10 अगस्त को घटना की शिकायत पहले चौकी और फिर ठाकुरगंज थाने पर की थी। 12 दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया और बेटी का मेडिकल कराया। बुधवार को आरिफ को गिरफ्तार कर लिया।