{"_id":"5864cdb04f1c1b741aeed538","slug":"girl-kidnap-by-criminal-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी से बहन के साथ जा रही छात्रा का हाथ पकड़कर वैन के अंदर खींचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी से बहन के साथ जा रही छात्रा का हाथ पकड़कर वैन के अंदर खींचा
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
मड़ियांव क्षेत्र में बुधवार शाम वैन सवार चार बदमाशों ने बहन संग स्कूटी से जा रही छात्रा को कार में खींचकर अगवा कर लिया। छोटी बहन ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अलीगंज त्रिवेणी नगर तृतीय निवासी ईशा जासवाल (18) अपनी बहन अंशिका को स्कूटी पर बैठाकर जानकीपुरम में सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में वैन सवार बदमाशों ने उस पर फब्तियां कसना शुरू कर दीं।
विज्ञापन
अनदेखा करने पर ईशा का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। यह देख रिंग रोड स्थित वर्मा पेट्रोल पंप के पास छात्रा ईशा स्कूटी से उतरी और शोहदों से भिड़ गई।
इस पर बदमाशों ने छात्रा का हाथ पकड़कर वैन के अंदर घसीट लिया और रिंग रोड की तरफ भाग निकले। बहन ने मामले की जानकारी पिता को दी। मौके पर आए परिवारीजनों संग थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अगवा छात्र का नंबर सर्विलांस पर लगाया तो वह बंद मिला। इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा ने बताया मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन